इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को ऑपरेटिव लिमिटेड ( इफको) द्वारा ग्राम नगला एमाद ब्लॉक नारसन में गेहूं की फसल पर किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

हरिद्वार। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को ऑपरेटिव लिमिटेड ( इफको) द्वारा ग्राम नगला एमाद ब्लॉक नारसन में गेहूं की फसल पर किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय देवराड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी जनपद हरिद्वार थेl कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के प्रगतिशील कृषक चंद्रपाल सिंह ने की l कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉक्टर राम भजन सिंह, मुख्य क्षेत्र प्रबंधक , इफको हरिद्वार ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और बताया की गांव के ही किसान अवशेष श कुमार सैनी के खेत पर नैना डीएपी आधारित प्रदर्शन लगाया गया जिसमें एक खेत में आधी मात्रा में डीएपी दी गई और नैनो डीएपी का एक स्प्रे कराया गया तथा नैनो डीएपी से ही बीज उपचारित कर आ गया आधे खेत में किसान ने अपने हिसाब से डीएपी डाली और खड़ी फसल को देखने के बाद पाया गया किआधी डीएपी डालने के बाद भी फसल में कोई कमी नहीं हैl कार्यक्रम में डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी ने किसानों को गन्ने की उन्नत खेती एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ जैविक उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेl कार्यक्रम में आरके श्रीवास्तव राज्य विपणन प्रबंधक को देहरादून में फसलों में इफको के नए उत्पाद नैनो यूरिया के प्रयोग के तरीके और इससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दें उन्होंने इफको के जैविक उत्पाद जैसे सागरिका दानेदार व तरल एनपीके कंसोटिया जैव उर्वरक तथा जैविक पोटास के अलावा जल उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी जिससे पौधों को पत्तियों के द्वारा पोषण भी मिल सके और भूमि खराब ना होने पाए l इफको एमसी रुड़की के प्रतिनिधी अंकुश चौधरी ने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले रोग कीड़े एवं उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दीl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय देवराड़ी ,मुख्य कृषि अधिकारी, हरिद्वार ने बताया की पारंपरिक दानेदार यूरिया केवल 30% फसलों के काम आता है बाकी बेकार हो जाता है और नैनो यूरिया के प्रयोग से पत्तियों पर स्प्रे करने से 90% तक नाइट्रोजन उपलब्ध होती है अतः किसान भाई फसल की बुवाई के पश्चात पत्तियां आने तक दानेदार यूरिया का प्रयोग करें और उसके बाद नैनो यूरिया के दो-तीन स्प्रे करें l उन्होंने शासन द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर दिए जाने वाले अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी l दी l कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं किसानों ने नैनो डीएपी पर लगाए गए प्रदर्शन का अवलोकन किया l कार्यक्रम में लगभग 60 किसानों ने भाग लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!