हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने हरकीपैड़ी, हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुये देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिये मां गंगा से प्रार्थना की।

हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने हरकीपैड़ी, हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुये देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिये मां गंगा से प्रार्थना की।

इससे पूर्व हरकीपैड़ी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा मुख्यमंत्री को गार्ड आफ ऑनर दिया गया।
मां गंगा की पूजा-अर्चना एवं आरती करने के पश्चात मुख्यमंत्री कनखल स्थित जगत्गुरू आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रवीन्द्र पुरी, स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी, स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह, एस0डी0एम0 पूरन सिंह राणा,गंगा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार, भाजपा से लव शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।