( मुख्य संपादक संजय लांबा ) नोटों के गिरोह का भंडाफोड़,50 हजार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, खानपुर पुलिस ने किया बड़े गिरोह का पर्दा फास

( मुख्य संपादक संजय लांबा ) नोटों के गिरोह का भंडाफोड़,50 हजार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, खानपुर पुलिस ने किया बड़े गिरोह का पर्दा फास,

लक्सर।तहसील स्थित कैंप कार्यालय पर उक्त घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि पुलिस टीम को पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि हरिद्वार जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में नकली नोटों का कारोबार जोरों पर किया जा रहा है। इसके साथ ही नकली नोटों के कारोबारियों के तार हरिद्वार क्षेत्र से भी जुड़े हो सकते हैं। इसको लेकर एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर सीओ लक्सर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा इस संबंध में विभिन्न स्तर पर जानकारियां जुटाई गई। इसी बीच पुलिस टीम अंतरराज्यीय बॉर्डर मुजफ्फरनगर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक क्विड कार आती हुई दिखाई दी, जिसे रोककर उन्होंने चैकिंग की ओर कार में बैठे व्यक्ति कुर्बान उर्फ लालू व मनोज की तलाशी ली गई। जिनमें कुर्बान के पास से 30,000 रुपये व मनोज के पास से 20,000 रुपये के नोट बरामद हुये। जो सभी 100-100 के नोट थे। जिनकी जांच की गई तो वह नकली पाए गए। पूछताछ में कुर्बान ने बताया कि उसने अपने घर सलेमपुर में प्रिंटर/स्कैनर मशीन लगाई हुई है और जब भी उसे मौका मिलता है, वह चुपचाप स्केनर मशीन से हुबहू नकली नोट निकाल लेता है तथा मार्केट में उक्त नकली नोटों को वह अपने दोस्त मनोज के माध्यम से चलाता है, जो झिंझाना शामली का रहने वाला है और इस कारोबार में उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है, जिसे हम आपस में बांट लेते हैं। ज्यादातर यह नोट हम हरिद्वार, बिजनौर, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर आदि के ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों को सामान खरीद के बदले देते हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदार नकली नोटों में कम ध्यान देते हैं और उन्हें मालूम भी नहीं रहता। क्योंकि छोटे नोटों को लोग ज्यादा ध्यान से नहीं देखते और इसीलिए वह सिर्फ 100 के ही नोट प्रिंट करते थे। जब पुलिस टीम ने कुर्बान की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली, तो वहां से नकली नोट छापने वाले समान तथा प्रिन्टर/मशीन भी बरामद किया। साथ ही एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा भारतीय मुद्रा के छोटे नोटों को छापकर मार्केट में चलाया जाता था, जो बेहद ही जघन्य अपराध है। उन्होंने बताया कि नकली नोटों की सप्लाई करने की जगह की भी जांच की जा रही है, साथ ही उक्त अभियुक्तों के संबंध में भी जांच की जा रही है कि उन्होंने यह कार्य किस किस व्यक्ति के साथ और कहां-कहां पर किया, पुलिस अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

पुलिस टीम में

खानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, एसआई/चौकी इंचार्ज गोवर्धन पुर नवीन चौहान, एसआई विकास रावत, जोहर सिंह व सिपाही अरविंद रावत, सुधीर कुमार, कुलदीप व होमगार्ड आनंदपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।