महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के आगामी 27 मार्च,2022 को दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज हरिद्वार के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा श्रीमती तृप्ति भट्ट ने शुक्रवार को बीएचईएच हेलीपैड, सेवाकुंज आश्रम चण्डीघाट, समस्त मुख्य मार्ग, कण्टीजेंसी मार्ग एवं सेफ हाउस में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के आगामी 27 मार्च,2022 को दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज हरिद्वार के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा श्रीमती तृप्ति भट्ट ने शुक्रवार को बीएचईएच हेलीपैड, सेवाकुंज आश्रम चण्डीघाट, समस्त मुख्य मार्ग, कण्टीजेंसी मार्ग एवं सेफ हाउस में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा श्रीमती तृप्ति भट्ट ने बीएचईएच स्थित हैलीपैड का बारीकी से जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा श्रीमती तृप्ति भट्ट ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हेलीपैड की व्यवस्था, पेड़ों की लॉपिंग, झाडियों को साफ किया जाना आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये दिशा-निर्देश दिये।
श्रीमती तृप्ति भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ब्लड गु्रप, डाक्टरों की ड्यूटी, कंटीजेंसी अस्पताल आदि के सम्बन्ध में भी चर्चा की।
इसके पश्चात बीएचईएल स्थित त्रिशुल गेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें हेलीपैड की सुरक्षा-व्यवस्था, उपकरणों के चेकिंग की क्या व्यवस्था होगी, कोविड-19 के नियमों का पालन करना, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक के बाद जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक(अभिसूचना) एवं सुरक्षा आदि अधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के हैलीपैड से चण्डीघाट स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के मार्ग का निरीक्षण करते हुये कार्यक्रम स्थल दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल की चल रही विभिन्न तैयारियों व व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसपी यातायात मनोज कत्याल, एसडीएम भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्रीमती संगीता कन्नौजिया, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी के0के0 अग्रवाल अधि0अभि0 पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर, एसीएमओ डॉ0 एच0डी0 शाक्य, सहित पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।