( रिपोट पहल सिंह राणा ) संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, युवक था तीन दिन से लापता,

( रिपोट पहल सिंह राणा ) संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, युवक था तीन दिन से लापता,

लक्सर। पथरी पुल के पास आम के बाग में एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान साजिद पुत्र अख्तर उम्र 26 वर्ष निवासी लक्सर गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक विगत 2 दिनों से घर से लापता था। युवक को परिजनों द्वारा तलाश किया गया लेकिन कोई जानकारी ना मिलने पर परिजनों ने युवक की गुमशुदगी लक्सर चौकी में दर्ज कराई थी। परिजनों को युवक के शव मिलने की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि युवक के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात नंबर से संपर्क होने की जानकारी मिली है।

वही एसएसआई मनोज कुमार सिरोला ने बताया कि लक्सर गांव का रहने वाले साजिद पुत्र अख्तर जो पिछले दो दिनों से लापता था जिसकी तलाश की जा रही थी। आज सूचना मिली की साजिद का शव एक आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ है मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।