रिपोट पहल सिंह राणा ) गांव गनोली के प्रवीण कुमार ने जैवलिन थ्रो में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

( रिपोट पहल सिंह राणा ) गांव गनोली के प्रवीण कुमार ने जैवलिन थ्रो में प्राप्त किया गोल्ड मेडल,

लक्सर। प्रदेश में चौथी बार आयोजित उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खानपुर क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ियों ने एक बार फिर से क्षेत्र का नाम रोशन किया है व अपनी अपनी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीते हैं । पैरा गेम्स को इस साल चैंपियनशिप में पहली बार शामिल किया गया था , खानपुर के दिव्यांग खिलाड़ी अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं हरिद्वार में आयोजित की गई चौथी उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भी खानपुर के विधानसभा के गंगनौली गांव के दिव्यांग खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने F-56 कैटेगरी की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो में दो रजत पदक प्राप्त कर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है, हाल ही में विश्व दिव्यांग दिवस पर उन्हें उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है ,वही भारूवाला के दिव्यांग प्रदीप कुमार ने अपनी कैटेगरी में शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक तथा जैवलिन थ्रो में रजत पदक प्राप्त किए हैं। प्रतियोगिता की F54 कैटेगरी में दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह दाबकी कला ,जैवलिनथ्रो,शॉटपुट ,डिस्कस थ्रो तीनो में स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं जीतने के बाद लौटे खिलाड़ियों ने बताया कि इस साल मास्टर्स चैंपियनशिप में दिव्यांगों के लिए पैरा गेम्स को पहली बार शामिल किया गया था, दिव्यांग खिलाड़ियों का कहना है कि इस बार नवनिर्वाचित विधायक वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा ,व समाजसेवी सोनिया शर्मा, ने खिलाड़ियों को दी बधाई व शुभकामनाएं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।