अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 02 जेसीबी 03 ट्रेक्टर ट्रोली को किया सीज,

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 02 जेसीबी 03 ट्रेक्टर ट्रोली को किया सीज,

भोगपुर व लालढांग क्षेत्रो में शासन स्तर से स्वीकृत अल्प अवधि के निजी खनन अनुज्ञाओ में अवैध खनन की सूचनाओ के संदर्भ में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा आज पुंन राजस्व एवं खनन विभाग को कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये।
जिलाधिकारी से प्राप्त कड़े निर्देशो के क्रम में आज हरिद्वार जनपद के तहसील हरिद्वार के भोगपुर एवम लालढांग (रसूलपुर मिठिबेरी) में संचालित समतलीकरण एवम वाहर स्टोरेज टैंक/ मत्स्य तालाब के लिए स्वीकृत अल्प अवधि की अनुज्ञाओ पर औचक छापेमारी की।
नायब तहसीलदार हरिद्वार गिरीश त्रिपाठी राजस्व एवं खान अधिकारी रवि नेगी के संयुक्त दल द्वारा प्राप्त शिकायतो के दृष्टिगत कड़ी कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में संचालित अनुज्ञाओ का निरीक्षण किया, अनुज्ञा क्षेत्र से बाहर 02 जेसीबी मशीनों को तत्काल प्रभाव से मोके पर ही सीज किया गया, तथा अनिमितता पाए जाने पर अर्थदंड वसूलने की संस्तुति आख्या भी जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।
साथ ही 03 ट्रैक्टरों मय अवैध उपखनिज के परिवहन करते पाए जाने पर सीज किया गया।
अनुज्ञाओ में अनिमितता/ अवैध खनन पाए जाने की दशा में लाखो का जुर्माना की संस्तुति की जा रही है।

औचक निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध खनन कर्ताओ के ई0 पोर्टलों को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशो तक बंद किये जाने के निर्देश जिला खान अधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा कार्यवाही के बाद राजस्व एवम खनन विभाग के अधिकारियो को जनपद अंतर्गत किसी भी स्थल क्षेत्र में अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन पर शक्त से शक्त कार्यवाही के पुनः निदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।