जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने कलक्ट्रेट सभागार में एचआईवी/ एड्स विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने कलक्ट्रेट सभागार में एचआईवी/ एड्स विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र एवं एसीएमओ डॉ0 पंकज जैन ने विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में 112 एचआईवी/ एड्स संक्रमित व्यक्ति हैं, जिनके स्वास्थ्य पर पूरी निगरानी रखी जाती है तथा छह स्वयं सेवी संस्थायें इस क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एचआईवी/ एड्स से पीड़ित व्यक्तियों को दवायें निःशुल्क दी जाती हैं। उन्होंने एचआईवी/ एड्स किन कारणों से ज्यादा फैल रहा तथा उसके बचाव तथा रोकथाम के लिये क्या-क्या कदम उठाये जा रहे हैं, के सम्बन्ध में भी जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूछा कि कोई मामला ब्लड ट्रांसमिशन का तो नहीं है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि ब्लड सबको जांचा-परखा ही दिया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि एचआईवी/ एड्स फैलने का जो मुख्य कारण है, उस पर आपको सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि एचआईवी/ एड्स के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में ऐसी कार्यशालायें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

इससे पूर्व कार्यशाला में जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी0एल0 शाह, स्वयं सेवी संस्थाओं के काउन्सिलर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।