अवेध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 07 क्रेशर किये सीज,

अवेध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 07 क्रेशर किये सीज,

भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला क्षेत्र में गत दिवसो से अवैध खनन की मिल रही सूचनाओ / शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा भगवानपुर उपजिलाधिकारी वृजेश तिवारी एवं खनन अधिकारी रवि नेगी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये, जिसके क्रम में कल शाम से ही प्राशासन ने कार्यवाही करते हुये कुल 07 क्रेशरों में अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन के संदर्भ में मौका पैमाइश की।

अवैध भंडारण की शिकायतों के क्रम में अवैध खनन कर्ताओ के विरुद्ध नियमानुसार लाखो अर्थदंड आरोपित किये जाने संबधित आख्याओं को
जिलाधिकारी के सम्मुख प्रेषित किया जा रहा है।

औचक निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध खनन कर्ताओ के ई0 पोर्टलों को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशो तक बंद किये जाने के निर्देश जिला खनन अधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा कार्यवाही के बाद राजस्व एवम खनन विभाग के अधिकारियो को जनपद अंतर्गत किसी भी स्थल क्षेत्र में अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन पर शक्त से शक्त कार्यवाही के पुनः निदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।