अवैध रूप से चल रहे पांच मेडिकलो व एक अस्पताल को ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने विजिलेंस की टीम के साथ छापेमारी कर किया सीज

अवैध रूप से चल रहे पांच मेडिकलो व एक अस्पताल को ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने विजिलेंस की टीम के साथ छापेमारी कर किया सीज,

बुधवार के दिन ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने अपने विभाग की विजिलेंस टीम के साथ पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा, घिसअपुरा ,एकड़ कला, सराय, ज्वाला पूर छापेमारी की इस दौरान भारी अनियमितता और एक्सपायरी डेट की दवा बेचने की जैसी बड़ी खामियां पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर और अस्पताल को टीम द्वारा सीज कर दिया गया ,

जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि इस क्षेत्र में कई जगह बिना अनुमति के मेडिकल स्टोर खुले हैं तथा लोग कई झोलाछाप बिना अनुमति के मरीज को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं इसी के चलते आज इस क्षेत्र में करीब 15 हॉस्पिटल क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर जाकर निरीक्षण किया गया इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोर संचालक खुद ही डॉक्टर बनकर मरीजों को ड्रिप लगाते हुए मिले , तथा कई मेडिकल स्टोर संचालक अपना मेडिकल स्टोर बंद कर के भाग खड़े हुए,

अनीता भारती ने बताया कि
कई जगह एक्सपायरी डेट और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री भी होनी पाई गई ,जिसके चलते पांच मेडिकल स्टोर और क्लीनिक को सील कर दिया गया
ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि टीम द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों को
दवाइयों के रखरखाव एवं एवं नारकोटिक दवाइयों के विक्रय का पूर्ण विवरण रजिस्टर अंकित करने के निर्देश भी दिए गए,
क्योंकि दवाइयों की गुणवत्ता उनके रखरखाव पर निर्भर करती है जोकि तापमान, नमी और धूल से प्रभावित हो जाती है, ऐसे में दवाइयों की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है, जबकि दवा विक्रेता हो या उपभोक्ता इस बात से अनभिज्ञ है ,कुछ जीवन रक्षक इंजेक्शन एवं दवाइयां बहुत महंगे होती हैं और ज्यादा तापमान पर खराब हो जाती हैं ऐसे में मरीजों का दवा का उपयोग करना भी व्यर्थ हो जाता है ,
आज हमारी टीम द्वारा विक्रेताओं को दवाइयों का रखरखाव सही तरीके से करने के निर्देश दिए
टीम में विजिलेंस से si-जगदीश रतूड़ी,संजय नेगी,योगेन्द्र सिंह शामिल रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।