पालतू कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा कर मारने का प्रयास करने और विरोध करने पर अभद्रता को लेकर जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है,

हरिद्वार। पालतू कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा कर मारने का प्रयास करने और विरोध करने पर अभद्रता को लेकर जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है,

गौरतलब है कि जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष गुलशन खत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को थाना पथरी पहुंच कर ड्यूटी ऑफिसर से मिलकर इब्राहिमपुर निवासी राजबीर सैनी पुत्र धर्मपाल सैनी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही हेतु तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । तहरीर में ग्राम निवासी सुनीता उपाध्याय ने आरोप लगाया कि दिनांक 23 तारीख की शाम को वह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर घुमा रही थी। इसी आरोपी ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बार बार मना करने के बावजूद उनके पालतू कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा दी और दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसके चलते उनके कुत्ते की दोनो आंखे खराब हो गई और वो आजीवन अपंग हो गया। आरोपी से जब इस घटना का विरोध किया तो अभद्र भाषा का इस्तमाल करते हुए धमकी दी कि अभी सिर्फ घायल किया है। दुबारा सड़क पर दिखा तो जान से मार दूंगा। उन्होंने कहा कि आरोपी ने इससे पहले भी गांव के 3 बेजुबान कुत्तों को मार डाला है। किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा कोई विरोध ना करने के कारण आरोपी की हिम्मत बढ़ गई है। इससे बेजुबान निरीह जानवरो को खतरा है। गुलशन खत्री एवम प्रतिनिधि मंडल ने ड्यूटी ऑफिसर अनिल सोनी से राजबीर के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की मांग की। जिस पर ऑफिसर ने संबंधित धराओं में सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल मे सुंदर उपाध्याय , नवनीत शर्मा, बिजेंद्र शीर्षवाल उर्फ पपू, सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।