कम्पनी के नाम पर 1 करोड 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो जाने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस किया गिरफ्तार,

कम्पनी के नाम पर 1 करोड 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो जाने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस किया गिरफ्तार,

मुख्य अभि0 व उक्त कम्पनी का स्वामी रविन्द्र कुमार M.B.A किया हुआ एक शिक्षित व्यक्ति है। जिसके द्वारा वर्ष 2019 में स्क्रोल इण्डिया नाम से भोलेभाले लोगो के साथ मे धोखाधड़ी करने के आशय से एक फर्जी कम्पनी बनायी थी और इस कम्पनी के माध्यम से जनपद हरिद्वार के थाना खानपुर,पथरी, ऋषिकेष व अन्य क्षेत्रों के भोले-भाले ग्रामीण व्यक्तियों से ग्रामीण इलाको में जाकर ग्रामीणों को अपनी बातो में फँसाकर उन्हे स्क्रोल इण्डिया कम्पनी में धन -निवेश करने एवं कम्पनी से मुनाफे सहित उक्त धन को कई गुना किये जाने का झांसा देकर उनसे धन प्राप्त किया गया। शुरूआत मे अभियुक्त रविन्द्र द्वारा कुछ ग्रामीणो का धन लेकर कुछ समय पश्चात उन्हे अधिक धन (लाभ) दिया गया जिससे कि लोगो का उसपर व उसकी उक्त कम्पनी पर विश्वास बढ जाये फिर गांव-गांव में जाकर उन ग्रामीणो का उदाहरण देकर कम्पनी में अधिक से अधिक पैसा निवेश करने हेतु लोगो को कहा गया, और यह भी कहा जाता था कि मेरी उक्त कम्पनी 40 दिवस मे रकम दोगुनी कर आपको लाभ सहित वापस करेगी। जिस पर भोले-भाले ग्रामीण पढ़े –लिखे MBA पास शातिर रविन्द्र की बातो में आ गये, ओर उन्होने स्वयं और अपने अन्य जानने वाले ग्रामीणो का भी पैसा रविन्द्र को दिया इस प्रकार से रविन्द्र द्वारा जनता से कुल 1 करोड 60 लाख रुपये (अब तक की जानकारी के अनुसार) जरिये बैंक खाते में प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई, और इसके पश्चात रविन्द्र उत्तराखण्ड राज्य़ से फरार हो गया था।
घटना में ग्रामीणो का इतनी अधिक मात्रा में धन- धोखाधडी से हड़पकर अभियुक्त गण के फरार हो जाने जैसे संवेदनशील मामले को गम्भीरता से लेते हुए, थानाध्यक्ष खानपुर के कुशल नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रविन्द्र द्वारा ग्रामीणो से धोखाधडी से लिये गये समस्त रुपयो की बैंक डिटेल लेने के साथ ही स्क्रोल इण्डिया नामक कम्पनी के बारे में पूर्ण जानकारी करते हुए पाया की अभियुक्त रविन्द्र द्वारा कम्पनी के सभी दस्तावेजो व बैंक आदि में अपना गलत पता गीता नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून अंकित किया गया था। इसके अतिरिक्त अभियुक्त का एक अन्य पता थाना सांपला जनपद रोहतक हरियाणा प्रकाश में आया, किन्तु अभियुक्त के शातिर किस्म का होने के कारण वह उक्त पते पर भी लम्बे समय से नही रह रहा था, व ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायलय से अभि0 का गैरजानतीय वारण्ट प्राप्त कर कुशल सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से सर्विलांस व गैर प्रान्त में ठोस सूचना संकलन के आधार पर दिनांक 01/05/2022 को कार्यवाही करते हुय़े होटल ओमांग, नमस्ते चौक, पुलिस चौकी सेक्टर -04, जिला करनाल, हरियाणा में छुपे अभि0 रविन्द्र को गिरफ्तार किया गया। जिसे बाद आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
रविन्द्र पुत्र श्यामलाल निवासी मकान नं0- 506 वार्ड नं- 05 थाना खेड़ी सांपला जिला रोहतक हरियाणा उम्र-30 वर्ष ।
पुलिस-टीम
अरविन्द रतूडी- (थानाध्यक्ष खानपुर ),
उ0निरी0 -लक्ष्मण दत्त जोशी (थाना खानपुर )
उ0निरी0- राजकुमार (थाना खानपुर )
का0-742 अनिल कुमार ( थाना खानपुर )
म0का0-1223 रीतू चौधरी थाना खानपुर
का0 अशोक –(CIU रुडकी )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।