पैनासोनिक व अभिप्रेरणा फाउंडेशन ने दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को लिया गोद,

पैनासोनिक व अभिप्रेरणा फाउंडेशन ने दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को लिया गोद,

राजकीय विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम (जी-सेप), जनपद हरिद्वार परियोजना के अंतर्गत आज पैनासोनिक लाइफ सोलुसशन्स इंडिया प्रा0 लिमिटेड, हरिद्वार ने दो राजकीय प्राथमिक स्कूल को अगले 3 वर्ष हेतु गोद लिया है, जिसमे राजकीय प्राथमिक स्कूल सा0 10 और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बोंगला, बहदराबाद हैं|
आज मुख्य शिक्षा अधिकारी, जनपद हरिद्वार के समक्ष पैनासोनिक लाइफ सोलुसशन्स इंडिया प्रा0 लिमिटेड, हरिद्वार ने एम0ओ0यू0 साइन किया, जिसमे भवन का जीणोद्धार प्लास्टर फर्श,टाइल्स दरवाजे, खिड़कियां आदि, पुताई रंगाई, कलर कोड, वाल पेंटिंग, प्रत्येक कक्षा मे सी0सी0टी0वी0 कैमरा, ग्रीन/ व्हाइट बोर्ड, शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर/प्योरिफायर, स्मार्ट क्लास के लिए स्मार्ट टी0वी0, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर और स्क्रीन, बालक बालिकाओं के लिए अलग अलग शौचालय, किचन गार्डन, पुस्तकालय, बाला की संकल्पना का
चित्रण, चहारदीवारी, इंटरनेट की सुविधा सहित 22 बिंदुओं पर कार्य करने की सहमति बनी|
मुख्य शिक्षा अधिकारी,के0के0 गुप्ता ने बताया कि पैनासोनिक और अभिप्रेरणा फाउंडेशन ने मिलकर इससे पूर्व 8 स्कूलों का परियोजना के अंतर्गत कायाकल्प किया हैं, जिसमे कन्या जूनियर हाई स्कूल, औरंगाबाद, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जमालपुर खुर्द,राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गोविन्दगढ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सा0 28, देवपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सा0 16, कनखल, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, टीबीडी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सा0 19, कनखल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बह्मपुरी हरिद्वार सम्मिलित हैं|
डॉ संतोष चमोला, परियोजना समन्वयक ने बताया कि हरिद्वार जनपद, मे अभिप्रेरणा फॉउंडेशन और पैनासोनिक ने सहरानीय कार्य किया हैं जिससे राजकीय विद्यालय के शिक्षा गुणवत्ता के प्रसार प्रचार मे सहायक होगा, साथ ही छात्रों के भविष्य उज्ववल होगा|
आज एम0ओ0यू0 साइन के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिव कुमार सेमवाल, पैनासोनिक लाइफ सोलुसशन्स इंडिया प्रा0 लिमिटेड, हरिद्वार से सी0एस0आर0 प्रतिनिधित्व अजित राम आर्य, अभिप्रेरणा फाउंडेशन से सचिव डॉ दीपेश चंद्र प्रसाद उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।