खानपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी के माल के साथ एक आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

खानपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी के माल के साथ एक आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

खानपुर, नशे की लत से बनाया अपराधी दिया चोरी की वारदात को अंजाम हार्डवेयर की दुकान में की चोरी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में चोरी किये गए माल के सहित एक अभियुक्त चोर को किया गिरफ्तार। खानपुर निवासी गौरव पुत्र आजाद ने 8 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत रात्रि में उसकी हार्डवेयर की दुकान का शटर उखाड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सामान व नकदी चोरी कर ली गई है।पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी उक्त चोरी की घटना के अविलंब अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा चोरी का माल बरामद करने में खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने विकास रावत तथा गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान और कांस्टेबल अशोक कुमार बलविंदर सिंह, सुधीर हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह तथा चालक कुलदीप कुमार होमगार्ड परवेज खान की टीम को इस चोरी के खुलासे के लिए तैनात किया।गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों व रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज गहनता से जांच करने के बाद आसपास क्षेत्र के संदिग्धों से पूछताछ के बाद 9 मई को इस घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी अरुण पुत्र मांगेराम निवासी खानपुर को गिरफ्तार किया।उसके पास से चोरी किया गया सभी सामान हैंड पंप की डोलचीयां ,पुराना जैक ,ट्रॉली में लगाने वाले कड़े, हथोड़ी, एक डिब्बा प्लास्टिक ,के भंवर कली पशुओं की नाक में डालने वाले कड़े, आदि अन्य सामान ₹4495 नगदी बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गलत संगत में पड़ जाने के कारण नशे का शौक पूरा करने के लिए ही उसने उक्त अपराधिक कृत्य किया है।पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।