रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर आबादी पास प्लास्टिक बनाने वाले एक लघु उधोग में लगी भीषण आग मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाडीयो ने बड़े रेक्सयू के बाद आग पर काबू पाया
,
आग की लपटों के साथ दौडता हुआ ट्रक पानी का समरसेबल ढुंढता हुआ आग बुझाने के चक्कर में इस प्लास्टिक का गुल्ला बनाने वाले लघु उद्योग में जा घुसा। और इस लघु उद्योग को भी आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया
हरिद्वार सलेमपुर के आबादी क्षैत्र स्थित एक स्कूल के बिल्कुल पास प्लास्टिक का गुल्ला बनाने वाले एक लघु उधोग में लगी भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया आपको बताते चलें कि सिडकुल और मायापुर फायर यूनिट से दमकल टीम मौके पर पहुंची कई गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास करती रही ।आग देखते ही देखते इतनी फैल गई की आग ने विकराल रूप ले लिया फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण तरीके से उठ रही हैं कि गोदाम के नजदीक तक जाने में काफी दिक्कत वह परेशानियों का सामना दमकल विभाग को करना पड़ा।
वही नरेन्द्र सिंह कुँवर सीएफओ हरिद्वार दमकल विभाग ने बताया कि आग बुझाने का बड़ा रेस्क्यू करने के बाद आग पर काबू पाया गया,गोदाम में आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान होने की बात भी कही जा रही है बताया जा रहा है कि गोदाम में भारी मात्रा में कच्चा व पक्का तैयार माल मौजूद था।
सलेमपुर आबादी क्षैत्र को चारो ओर कबाड़ खानो ओर लघु उद्योगो का बडे काफिलो के रूप मे बडा बोलबाला है कई बार इस क्षैत्र को अधिकारियों के द्वारा चिन्हित भी किया गया है। लेकिन कार्य वाही ठंडे बस्ते में चली गयीं।



,