हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम सलेमपुर रोशनाबाद प्रथम की सीमा से लगी सिडकुल भूमि पर मिल्टन कम्पनी द्वारा कराये जा रहे निर्माण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम सलेमपुर रोशनाबाद प्रथम की सीमा से लगी सिडकुल भूमि पर मिल्टन कम्पनी द्वारा कराये जा रहे निर्माण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने ग्राम सलेमपुर रोशनाबाद प्रथम के ग्रामीणों के रास्ते के सम्बन्ध में पक्ष रखा। जिलाधिकारी ने राव अफाक अली एवं अन्य पक्षों को सुनने के बाद बताया कि कि भूमि का मालिकाना हक सिडकुल के पास है। सिडकुल ने कम्पनी को जमीन आवंटित की है, जिनका काम चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बगल में स्कूल होने की वजह से विचार-विमर्श के बाद गांववासियों को आठ फीट का रास्ता देने का विकल्प दिया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एस0डी0एम0 पूरण सिंह राणा, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, आर0 एम0 सिडकुल, कम्पनी के प्रतिनिधि राजेश गांधी, संजय शुक्ला, आशुतोष हाण्डा, विनोद सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।