किसान की चेक बुक से फर्जी साइन कर 19000 हजार रुपये बैंक के ही सुरक्षा गार्ड ने अपने एक साथी के साथ मिलकर निकाले पैसे, खानपुर पुलिस ने किया सराहनीय काम,

किसान की चेक बुक से फर्जी साइन कर 19000 हजार रुपये बैंक के ही सुरक्षा गार्ड ने अपने एक साथी के साथ मिलकर निकाले पैसे, खानपुर पुलिस ने किया सराहनीय काम,

वादी राजेन्द्र कुमार पुत्र रूहला सिंह नि0 ग्राम मजरा मलकपुर कोतवाली सिविल लाईन रूडकी द्वारा थाना खानपुर पर एक तहरीर बाबत उनके द्वारा दिनांक 12 मई को जिला सहकारी बैंक गोवर्धनपुर में अपनी चैकबुक लेकर आना एवं रुपये निकालना तत्पश्चात चैकबुक का भूलवश बैंक में ही छूट जाना एवं किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी चैकबुक के एक बैंक चैक पर वादी राजेन्द्र कुमार उपरोक्त के फर्जी हस्ताक्षर कर चैक का उपयोग कर उनके बैंक अकाउन्ट से दिनांक 13/5/22 को 19000 रुपये निकासी कर छोखाधडी किये जाने संबंधित तहरीर दी गयी । उक्त तहरीरी शिकायत के आधार पर थाना पर अज्ञात अभि0 गण पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 नवीन चौहान प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर के सुपुर्द हुयी ।
₹19000 बड़ी बात है कि उस गरीब किसान की फसल की कीमत 19,000/- रुपये निकालकर उसके साथ हुई आकस्मिक धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुवे थानाध्यक्ष खानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त घटना को अँन्जाम देने वाले अज्ञात अभियुक्तगण की तलाश हेतु कुशल विवेचनात्मक कार्यवाही के तहत घटनास्थल जिला सहकारी बैंक, गोवर्धनपुर की सीसीटीवी फुटेज चैक की गयी तो जिला सहकारी बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी0 की फुटेजों का गहनता से अवलोकन करने पर पाया कि घटना से ठीक पूर्व बैंक में नियुक्त गार्ड पपेन्द्र शर्मा बैंक के गोपनीय स्ट्रांग रूम में प्रवेश करता दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी0 कैमरे बन्द हो गये चूंकि स्ट्रांग रूम में ही बैंक में लगे सीसीटीवी0 कैमरों का कन्ट्रोल रूम भी बना है इसलिये पुलिस टीम को बैंक गार्ड पर संदेह हुआ संदेह के आधार पर टीम द्वारा गार्ड पपेन्द्र शर्मा से गहन पूछताछ की गयी । प्रारम्भ में तो बैंक गार्ड पपेन्द्र शर्मा इधर उधर की बातों में पुलिस को उलझाने की कोशिश करता रहा, किन्तु पुलिस टीम द्वारा गार्ड से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गयी तो बैंक गार्ड पपेन्द्र शर्मा द्वारा अपना जुर्म स्वीकारते हुये बताया गया कि दिनांक 12/5/22 को मुझे राजेन्द्र कुमार की चैकबुक बैंक में मिल गयी थी, जिसे वह रुपये निकालने के बाद बैंक परिसर में भूल गया था । मैने चैकबुक अपनी जेब में रख ली फिर मैने चैकबुक में से चैक का उपयोग कर राजेन्द्र के खाते से रुपये निकालने की सोची तथा कैश काउन्टर पर जाकर राजेन्द्र कुमार के द्वारा चैक पर किये गये हस्ताक्षर वाले चैक की फोटो खींच ली । बैंक वालों को मुझ पर शक न हो इस कारण मेरे द्वारा अपने गांव के ही एक जानने वाले के साथ मिलकर उक्त चैकबुक के एक चैक पर राजेन्द्र कुमार के फर्जी हस्ताक्षर किये गये, व चैक से राजेन्द्र कुमार के खाते से निकाले गये 19000 रुपये आपस में बांट लिये । पैसे निकालने से पूर्व मेरे द्वारा बैंक के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए | अभियुक्त पपेन्द्र शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा निवासी ग्राम मोहनावाला थाना खानपुर उम्र 44 वर्ष की निशादेही पर उसके घर से वादी मुकदमा के बैंक खाते से निकाली गयी रकम में से 8,500 रुपये व एक चैकबुक जो किसी अन्य किसान की बैंक में छूट गयी थी,पुलिस टीम द्वारा बरामद की गयी । प्रकाश में आया है कि अभियुक्त पपेन्द्र शर्मा शातिर किस्म का है, जो बैंक में बतौर गार्ड नियुक्त रहते हुए बैंक में आने वाले ग्रामीणों/किसानों के भोलेपन का फायदा उठाकर इस प्रकार के कृत्य करता है , उसके द्वारा बैंक में इस प्रकार की गयी अन्य गतिविधियों एवं सह अभियुक्तों की भी जानकारी की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण
1- 8500 रुपये व एक चैकबुक
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता* –
1- पपेन्द्र शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा निवासी ग्राम मोहनावाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम का विवरण
SO अरविन्द रतूडी (थानाध्यक्ष खानपुर)
उ0नि0 नवीन सिंह चौहान ( चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर) उ0नि0 लक्ष्मण दत्त जोशी
का0 अजीत तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।