हरिद्वार। जस्टिस यू0यू0 ललित, उच्चतम न्यायालय (एक्जीक्यूटिव चेयरमैन,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) ने सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार का भ्रमण किया।

हरिद्वार। जस्टिस यू0यू0 ललित, उच्चतम न्यायालय (एक्जीक्यूटिव चेयरमैन,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) ने सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार का भ्रमण किया।
जस्टिस यू0यू0 ललित, उच्चतम न्यायालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर पहुंचने पर उत्तराखण्ड की पारम्परिक संस्कृति के अनुसार मंत्रोच्चारण के बीच भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के परिसर में जस्टिस यू0यू0 ललित, उच्चतम न्यायालय आदि ने वृक्षारोपण भी किया। तत्पश्चात उन्होंने विशेष गृह रोशनाबाद का भी भ्रमण किया।
इससे पूर्व जस्टिस यू0यू0 ललित,उच्चतम न्यायालय का जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत ने पीलीभीत हाउस, हरिद्वार पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर अशोक कुमार जैन, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट उत्तराखण्ड, नैनीताल विवेक भारती शर्मा, जिला जज(अध्यक्ष(पदेन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,हरिद्वार) सिकन्द कुमार त्यागी, सिविल जज(एस0डी0 सचिव(पदेन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार) अभय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार, सभी न्यायायिक अधिकारीगण सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।