हरिद्वार। सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर के साथ उत्तराखण्ड से अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए हरिद्वार और देहरादून में एयपोर्ट बनाने को लेकर एक महत्वपूर्णं बैठक की।

हरिद्वार। सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर के  उत्तराखण्ड से अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए हरिद्वार और देहरादून में एयपोर्ट बनाने को लेकर एक महत्वपूर्णं बैठक की।
बैठक में हरिद्वार व निकटतम क्षेत्र में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि तलाशे जाने के संबंध में चर्चा की गयी। एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में भूमि चिन्हित किये जाने को जिलाधिकरी की अध्यक्षता में शीघ्र ही एक कमेटी गठित की जायेगी, जो नियमानुसार भूमि चिन्हित कर ऐवीएशन विभाग की अधिकारियों को जानकारी देगी। कमेटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संभावनाओं के संबंध में 5 किमी लंबी एवं आधा किमी चैड़ी पट्टी जमीन की खोज करेगी।
एयरपोर्ट आने वाले 2030 तक की अवधि मांग और भविष्य की सम्भावना को देखते हुए तेयार किया जायेगा। इस एयपोर्ट को इंटरनेशनल उड़ान के लिए भी प्लान किया जायेगा। जिसके जरिए यात्री सीधे देवभूमि पहुंच सकेंगे। इससे आने वाले समय में रोजगार के नये अवसर उत्पन्न होंगे। यह दुनिया को आकर्षित करने एवं हरिद्वार जनपद के वैभव को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। यहां से बहुत सी फ्लाइट संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि एयर बस 380 एवं बोइंग 777 जैसे बड़े विमान भी यहां उतर सकें, इन संभावनाओं को तलाश जा रहा है।
इसके बाद मंत्री चंडीघाट स्थित मोक्षधाम व नमामि गंगे घाट का निरीक्षण करने पहुंचें। उन्होंने नमामि गंगे घाट को पयर्टन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक टूरिस्ट प्लेस के रूप में स्थापित करने के लिए सचिव प्यर्टन, जिला पर्यटन अधिकारी, वैपकोस के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यहां के लिए हरिद्वार के  लिए धन्यवाद दिया और उत्साहवर्धन किया। उन्हेांने कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान धार्मिक महत्व, गंगा और उत्तरखण्ड की थीम पर थ्री डी प्रोजेक्शन, लाइट एंड फांउटेन शाॅ आदि की रूपरेखा तैयार शीघ्र अवगत कराने के भी निर्देश दिये, जिसे जल्द ही अमल में लाया जायेगा।

उन्होंने मेला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और यहां काम करे चिकित्सकां, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों को संकट काल में अपनी सेवायें देने केरखा जाये। उन्होंने बताया कि लोक कलाकारों के प्रति भी सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और हर सम्भव प्रयास सहायता कलाकारों की जायेगी। लोक कलाकार प्रकाश कुंवर गढ़वाली का इलाज सरकार करा रही है। लोक कलाकारों की मदद करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस के झा, जिलाध्यक्ष भाजपा जयपाल सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।