अवैध खनन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी सीज मनोज की अवैध खनन पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही,

अवैध खनन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी सीज

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर बाण गंगा क्षेत्र की तरफ रविवार की देर रात अवैध खनन करते हुए पुलिस टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्राली समेत एक जेसीबी मशीन को पकड़ा। इसके बाद टीम ने ट्रैक्टर- ट्राली व जेसीबी मशीन सहित को भीकमपुर पुलिस चौकी लाकर खड़ा कर दिया। वहीं, कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है पुलिस टीम के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज को शुक्रवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के भोगपुर गांव के पास गंगा में जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसआई बुद्धि सिंह पंवार और भीकमपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल मय हमराह कांस्टेबल प्रमोद कुमार बलबीर मुकेश चौहान गणेश तोमर अवनेश राणा के साथ मौके पर धमक पड़े। जहां खनन का कार्य चल रहा था। पुलिस की गाड़ी देख खनन में लिप्त लोग भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर मौके से ढुलाई में लगी एक ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी पकड़ी।पकड़ी गई ट्रैक्टर- ट्राली व जेसीबी को पुलिस चौकी पर लाकर खड़ा कर दिया गया। इस संबंध में लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि खनन करते हुए पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया है। खनन विभाग व एसडीएम को रिपोर्ट अलग से भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण