हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर को कल देर शाम हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी सिडकुल हरिद्वार ने कैंप कार्यालय रोशनाबाद में 50 ऑक्सीजन कन्सीट्रैटर इंस्टूमेंट सीएसआर मदद से जन कल्याणार्थ भेंट किए।

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर को कल देर शाम हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी सिडकुल हरिद्वार ने कैंप कार्यालय रोशनाबाद में 50 ऑक्सीजन कन्सीट्रैटर इंस्टूमेंट सीएसआर मदद से जन कल्याणार्थ भेंट किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सिडकुल की कंपनियां जिस तरह से सहयोग कर रही हैं, वह सराहनीय है। उनका यह सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में काफी मददगार साबित होगा।
सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सारस्वत ने हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी द्वारा सीएसआर मद से दिए गए एक्यूपमेंट की विशेषताओं के बारे में बताया कि यह, ऑक्सी कंसंट्रेटर बहुत ही उपयोगी उपकरण है, जो ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने में काफी मददगार साबित होगा। छोटा और हल्का होने के कारण इसे कहीं भी लाया व ले जाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह हवा में से ऑक्सीजन की मात्रा को खुद ऑब्जर्व कर लेता है और उससे बनने वाली ऑक्सीजन किसी भी मरीज के लिए बहुत उपयोगी होगी। कंपनी के प्लांट हेड संजीव डे ने बताया कि हिंदुस्तान युनिलीवर इस महामारी के दौर में प्रशासन के साथ जन सेवाओं के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और समय-समय पर इसी तरह से मदद करती रहेगी।
आर.एम. सिडकुल गणपति रावत ने कहा कि हमारे आग्रह पर औद्योगिक संस्थाएं आगे आकर और बढ़-चढ़कर प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। कोरोना जैसी महामारी के संकट से लड़ने के लिए औद्योगिक इकाइयां हर सम्भव मदद करने को हर वक्त तैयार हैं तथा समय-समय पर जरूरत के हिसाब से उपयोगी वस्तुओं, दवाओं, खाद्य सामग्री के साथ ही कई अन्य तरह से मदद करती चली आ रही हैं और आगे भी जरूरत के हिसाब से सहयोग करती रहेंगी।
जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने कंपनी द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सारस्वत, हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी प्लांट हेड संजीव डे, हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी सीनियर एचआर एग्जीक्यूटिव रमाकान्त, आर.एम. सिडकुल गणपति रावत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद