व्यापारियों ने थाली बजाकर बंदी का विरोध प्रदर्शन किया

व्यापारियों ने थाली बजाकर बंदी का विरोध प्रदर्शन किया

लक्सर मंगलवार को बाजार के व्यापारी द्वारा लॉक डाउन के कारण आर्थिक रूप से टूट चुके व्यापारियों को राहत की मांग को लेकर जिसमें व्यापारियों की मुख्य मांग बाजार 1जून से खोलने की थी और अन्य मांग जिसमे आर्थिक राहत बिजली पानी बच्चो की स्कूल की फीस आदि माफ् करने की मांग को लेकर शहर के पदाधिकारी लगातार एक हफ्ते से जिले के समस्त सम्मानित विधायको जिलाधिकारी हरिद्वार से लेकर माननीय मुख्यमंत्री तक गए थे। और उन्हें ज्ञापन सौप कर व्यापारियों को राहत प्रदान करने की मांग की थी। परन्तु सभी ने आश्वासन भी दिया था।परन्तु प्रदेश सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है उसमें व्यापारियों की अनदेखी कर कोई राहत नही दी गई है।इससे व्यापारियों में मायूसी और रोष है।इसके विरोध में व्यापारियों की आवाज व्यापारियों के लिए सोई सरकार के कानों तक पहुचाने के लिए मंगलवार को विरोधस्वरूप पहले चरण में लक्सर में दुर्गा चौक से ज्वाला चौक के बीच सभी व्यापरियो ने इकठ्ठा होकर साय 4बजे थाली बजाने का कार्यक्रम रखा। अजय वर्मा ने बताया कि ये थाली बजाने का कार्यक्रम पूरे जिले की इकाइयां अपने क्षेत्र में विरोधस्वरूप करेगी।जिला उधोग व्यापार मण्डल की सलाह पर शहर उधोग व्यापार मण्डल लक्सर में मंगलवार को साय4बजे थाली बजा कर विरोध किया।वही उन्होंने व्यापारियों से निवेदन किया कि सभी व्यापारी बन्धु अपने साथियो के साथ थाली कड़छी लेकर समय से पहुँच कर व्यापारियों की आवाज को बुलंद कर एकता का परिचय देगे।प्रदर्शन करने वालो में शहर उधोग व्यापार मण्डल लक्सर नगर अध्यक्ष अतुल गुप्ता महामंत्री राजेन्द्र वर्मा कोषाध्यक्ष सेवराम सिंघल प्रभारी सतीश मल्होत्रा
नगर युवा अध्यक्ष जसवीर चौधरी तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद