महिला दरोगा से अभ्रदता करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कार्यवाही शुरू

महिला दरोगा से अभ्रदता करने वाले के खिलाफ केस

लक्सर कोतवाली में तैनात एक महिला दरोगा के साथ अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि युवक ने गाड़ी रोकने के विरोध में महिला दरोगा के साथ सरकारी कार्य मे बाधा डाली थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम लक्सर कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक एकता ममगई चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार गोवर्धनपुर निवासी अभिषेक पुत्र राजकुमार की गाड़ी को रुकने के लिए कहा गया लेकिन अभिषेक ने गाड़ी नहीं रोकी। महिला दरोगा ने सख्ती के साथ अभिषेक को रोका तो अभिषेक दरोगा के साथ गाली गलौच करने लगा। इस पर पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।कोतवाली प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता करने का मामला गंभीर है। जिसके तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *