हरिद्वार। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर की पैड़ी से गॉधी उद्यान बीएचईएल तक 7.5 किलोमीटर तक 75 युवाओ द्वारा साईकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारम्भ राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल ने किया

रैली का शुभारंभ राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैl प्रधानमंत्री के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का उद्देश्य आमजन मानस को फिट रखने के लिए किया जा रहा है। युवाओं के माध्यम से आमजन मानस साईकिल को जाने पहचाने और अधिक से अधिक साईकिल का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 67 प्रतिशत भागीदारी युवाओं की है, जो आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, को पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य के लिए साईकिल का महत्व बताया तथा साईकिल चलाकर फिट रहने का संदेश दिया।
उन्होंने मॉ गंगा के तट पर भारत को स्वस्थ्य रखने तथा आजादी का स्वर्ण काल 2047 का भारत कैसा होगा तथा नये भारत की कामना की। हमारे ऋषि मुनियों ने योग, प्राणायाम का महत्व बताया तथा सम्पूर्ण विश्व को योग हमारे देश की ही देन है। 21 जून को होने वाले योग दिवस का महत्व बताया तथा भारत का योग दिवस पूरा विश्व मना रहा है, इसलिए भारत विश्व गुरू कहलाता है। वहीं जिला युवा अधिकारी ने बताया कि पूरे भारत में 75 प्रतिष्ठित जगहों पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आज साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है इस रैली का उद्देश्य युवाओं को फिट रहने और प्रदूषण मुक्त जीवन जीने की ओर प्रेरित करना है।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, एन.एस.एस जिला समन्वयक डा. एस.पी.सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, सचिव रेड क्रास सोसाइटी डा0 नरेश चौधरी, मुकुल एवं विभिन्न युवा मंडलों, एन एस एस, के युवा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।