कांग्रेस अनुसूचित जाती विभाग के कार्यकर्ता व नेताओ से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के उत्थान के लिए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने दिए सुझाव

कांग्रेस अनुसूचित जाती विभाग के कार्यकर्ता व नेताओ से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,
पार्टी के उत्थान के लिए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने दिए सुझाव,
हरिद्वार, 6 जून। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी सिंह के भेल सेक्टर वन स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियों के बीच पार्टी के पुर्नत्थान पर चर्चा की और सुझाव लिए। सुझाव देते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करें। कांग्रेस अनूसूचित जाति विभागक कार्यकर्ताओं को स्थानीय पर्याप्त सम्मान देते हुए चुनावों में पर्याप्त भागीदारी दी जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रत्येक जिले में छोटी-छोटी मीटिंग कर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करें। सीपी सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। ऐसे में कांग्रेस को मुस्लिम एवं एससी समाज को पार्टी में प्रतिनिधित्व व सम्मान देना चाहिए। स्पेशल कम्पोनेंट प्लान की राशि उचित स्थान पर खर्च हो व छात्रवृत्ति समय पर मिले, इसके लिए भी पार्टी को आवाज उठानी चाहिए। पार्टी को स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनका सहयोग लेना चाहिए। सीपी सिंह ने कहा कि पार्टी को ईवीएम पर प्रतिबंध की मांग को भी जोरदार ढंग से उठाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझावों पर पार्टी संगठन द्वारा विचार किया जाएगा और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। तीर्थपाल रवि ने भी समस्याओं व सुझावों से पूर्व मुख्यमंत्री को अगवत कराया। स्वागत करने वालों में तेजपाल रवि, सुशील कुमार सैनी, अशोक कटारिया, मनजीत सिंह, सुखपाल सिंह, पवन कुमार, जयपाल सिंह, जगपाल सिंह, पीएल कपिल, मेहर सिंह, भेल के पूर्व महाप्रबंधक आरयू प्रसाद, भेल श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान, बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।