पथरी। क्षेत्र के एक्कड़ कला गांव की रोह नदी रपटे पर पुल बनाने के लिए राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार स्वामी यतीश्वरानंद व जसविन्दर सिंह कोठारी पंचायती निर्मल अखाड़ा ने पुल के निर्माण का शुभारंभ किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक्कड़ कला पुल के बनने से लगभग 15 गांव मैं खुशी की लहर दौड़ गई है बरसात के समय में यह पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता था जिससे कि लक्सर तक जाने वाले लोग काफी परेशान होते रहते थे पुल का उद्घाटन करते हुए गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस पुल की अति आवश्यकता थी जिसे प्राथमिकता के आधार पर बनाया जा रहा है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुल अच्छी गुणवत्ता के साथ बनना चाहिए उन्होंने बताया कि अगले एक-दो माह में इक्कड से सुख रासा जाने वाले रास्ते पर क्षतिग्रस्त पुल का भी पुनर्निर्माण किया शीघ्र किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार,ने बताया कि क्षेत्र की जनता का विकास हमारी प्राथमिकता है हमारी सरकार के द्वारा ग्रामीण और दूरदराज के गांव को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है कोरोना के इस काल में भी हमारे पदाधिकारी जन जन तक पहुंच कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। इस अवसर पर उप प्रधान पति अरविंद कुमार, संजय कुमार, सुशील कुमार, डॉक्टर मुबारिक, महावीर सिंह, कुलवीर सिंह, गुरबाज सिंह, चौधरी नाथीराम, और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
