नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक पर केस
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग युवती लापता हो गई। नाबालिग के पिता ने बिजनौर के एक किशोर पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग और आरोपित किशोर के परिवार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है।और काफी समय से गांव में रह रहे हैं।
बीती 31 मई की दोपहर एक नाबालिग युवती घर से संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और जान पहचान एंव रिस्तेदारों में ढूंढा ओर पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।वही कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी अनुज निवासी सलेमपुर थाना व जिला बिजनौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
