हरिद्वार। नगर निकाय उप निर्वाचन के सफल सम्पादनार्थ कलक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया।

 

हरिद्वार। नगर निकाय उप निर्वाचन के सफल सम्पादनार्थ कलक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर पी०एल०शाह, अपर जिलाधिकारी (प्र०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था०नि०) हरिद्वार की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारी (प्रशिक्षण)/जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह द्वारा मतदान कर्मियों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया।
अपर जिलाधिकारी (प्र०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था०नि०) ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि नगर निगम हरिद्वार एवं नगर पालिका परिषद, लक्सर के रिक्त सभासद/सदस्य पदों के उप निर्वाचन-2022 के मतदान हेतु 10 मतदान पार्टियां बनायी गयी हैं।
पी0एल0 शाह ने मतदान कार्मिकों को आगामी 12 जून,2022 को सम्पन्न होने वाले मतदान को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने, आर्दश आचार संहिता का अक्षरसः अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि आगामी 11 जून,2022 को समस्त पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी सम्बन्धित तहसील मुख्यालय (सामग्री संग्रह केन्द्र) से मतदान सामग्री प्राप्त करते हुये, उसका भली भांति परीक्षण कर तत्पश्चात अपने मतदान स्थल को सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रस्थान करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।