पथरी। पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांव में स्वस्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन शिविर लगाए जा रहे है। शिविर में 45 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को पहली व दूसरी डोज लगाई गई। उपजिलाधिकारी ने शिविरों का मुआयना कर लोगों से वेक्सीन लगवाने की अपील की है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दर्जनों गांव इब्राहिमपुर, एककड कला, एककड खुर्द, सहित अन्य गांव में वेक्सीन शिविर लगाए। शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालो को वेक्सीन लगाई गई। शिविरों का निरक्षण करने पहुचे उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने वेक्सीन लगवाने के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गांव में वेक्सीन को लेकर तरह तरह की अफवाह फेल रही है। ग्रामीण अफवाहों पर ध्यान न देकर वेक्सीन लगवानी चाहिये। वेक्सीन लगने से अपनी व अपने परिवार को सुरक्षा में सरकार का साथ दे। इस दौरान अधिकांस लोगो ने वेक्सीन लगवाई। क्षेत्रीय लेखपाल शारदा ने बताया कि केम्प के माध्यम से गांव इब्राहिमपुर में लगभग 40 लोगो को वेक्सीन के टीके लगाए गए है। कहा कि इब्राहिमपुर गांव में अब कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ हेमंत आर्य, ब्लॉक बहादराबाद प्रभारी एएनएम मधुबाला, अरविंद चौहान, मानसी टीम, कानूगो रामकुमार, विशांत टीचर, वैशाली, पूजा, साजवा, वरिशा खान मौजूद रही।
