अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार,
पथरी। पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वही थानाध्यक्ष अमरचन्द शर्मा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दीनारपुर की तरफ से एक युवक अवैध पिस्टल को लेकर आ रहा है तभी मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अमरचन्द शर्मा, उप निरीक्षक विजय सैलानी, आरक्षक हुकम सिंह, व हरीश रतूड़ी, ने चैकिंग के दौरान घेराबंदी कर नीरज शर्मा पुत्र किशन शर्मा (31) निवासी दीनार पुर थाना पथरी को धरदबोचा और उसके पास से अवैध पिस्टल 32 बोर का जब्त किया।
