हरिद्वार में सीएम तीरथ ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण राजकीय मेला चिकित्सालय तथा दूधाधारी बाबा बर्फानी (कोविड चिकित्सालयों) का किया निरीक्षण कोविड अस्पताल में मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरिद्वार में सीएम तीरथ ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण
राजकीय मेला चिकित्सालय तथा दूधाधारी बाबा बर्फानी (कोविड चिकित्सालयों) का किया निरीक्षण

कोविड अस्पताल में मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने राजकीय मेला चिकित्सालय तथा दूधाधारी बाबा बर्फानी कोविड हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने करीब 970.74 लाख रूपये लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
कोविड अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने पूरे मेडिकल स्टाफ के कार्य करने की शैली की प्रशंसा की। मुख्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कोविड की रोकथाम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और महामारी के खिलाफ लड़ाई में जनमानस के बचाव के लिए संकल्पित है। उन्होंने अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोविड के खिलाफ लड़ाई को मिलकर जीतना होगा। सभी को गाइडलाइन का पूरा पालन करना होगा और टीकाकरण पर भी फोकस करना होगा। कोविड अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 970.74 लाख रूपये लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसमें ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखण्ड हरिद्वार द्वारा ई0वी0एम0 और वी0वी0पैट गोदाम का निर्माण (लागत रूपये 394.56 लाख), जिला योजना के अंतर्गत विकासखण्ड रूड़की में कार्यालय भवन का निर्माण कार्य (लागत रूपये 90.14 लाख), ग्रामीण सड़के एवं ड्रेनेज विभाग के अन्तर्गत ग्राम नागल से अबुलहसनपुर तक सड़क निर्माण कार्य (रूपये 328.63 लाख), रमसा योजना के अन्तर्गत राजकीय इण्टर काॅलेज सिकन्दरपुर भैंसवाल में 03 कक्षा कक्ष, 01 बालक एवं 02 बालिका शौचालय का निर्माण (लागत रूपये 69.39 लाख), रमसा योजना के अंतर्गत राजकीय इण्टर काॅलेज शहीद एम0एस0 गैण्डीखाता में 02 कक्षा कक्ष, बालक शौचालय एवं 02 बालिका शौचालय का निर्माण (लागत रूपये 50.76 लाख) तथा रमसा योजना के अन्तर्गत राजकीय इण्टर काॅलेज सलेमपुर में 02 कक्षा कक्ष का निर्माण (लागत रूपये 37.26 लाख) योजनाओं का लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह में तीरथ सिंह रावत ने मेला नियंत्रण भवन के सभागार में एक समीक्षा बैठक ली, जिसमें जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने मुख्यमंत्री को हरिद्वार जनपद में कोविड-19 तथा आपदा के क्षेत्र में क्या-क्या कार्य किये जा रहे हैं, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 तथा आपदा के क्षेत्र में हरिद्वार जनपद द्वारा किये जा रहे कार्यों पर सन्तोष व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिक से अधिक टेस्टिंग करने, वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में अगर कहीं कोई भ्रम की स्थिति है तो, जागरूकता अभियान चलाकर, उसे दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की बात कही जा रही है, जिसके लिये हमारी पूरी तैयारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू के बचाव के लिये सभी उपाय अभी से करने प्रारम्भ कर दें ताकि डेंगू को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कहीं कोई कमी नहीं है। तीरथ सिंह रावत ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ आदि आपदाओं के लिये अभी से तैयारी करना प्रारम्भ कर दें।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आई0टी0सी0 की ग्रीन टैम्पिल योजना का भी शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक, विधायक खटीमा पुष्कर धामी, विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा, विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा जयपाल सिंह चैहान, अमीलाल वाल्मीकि, अम्बरीश गर्ग, जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर, एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस, सीडीओ हरिद्वार सौरभ गहरवाल, सीएमओ हरिद्वार एस0के0 झा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद