लगातार 15 वे दिन भी जारी रहा कश्यप दल फाउंडेशन का भोजन वितरण अभियान, 400 लोगों ने कड़ी चावल से किया भोजन, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने किया संगठन कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया

लगातार 15वे दिन भी जारी रहा *कश्यप दल फाउंडेशन* का भोजन वितरण अभियान,
400 लोगों ने कड़ी चावल से किया भोजन,

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने किया संगठन कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन

हरिद्वार। शुक्रवार को भी कश्यप बल फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जा रहे हैं भोजन वितरण कार्यक्रम में 400 लोगों ने कड़ी चावल से भोजन किया इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा की कश्यप दल फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ता इस लोक डाउन पीरियड के दौरान जिस तरह से जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं वह अपने आप में बेहद सराहनीय कार्य है, क्योंकि कई लोगों के सामने इन दिनों खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है ,ऐसी परिस्थिति में कश्यप दल फाउंडेशन का यह अभियान बेहद कारगर सिद्ध हो रहा है
इस दौरान रुड़की व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने भी भोजन वितरण स्थल पर आकर कश्यप दल फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की , उन्होंने कहां की कश्यप दल फाउंडेशन के कार्यकर्ता एक बड़ी मिसाल पेश कर रहे हैं इस कोरोना संक्रमण काल में वह जिस तरह से समाज सेवा कर रहे हैं उसे देखकर हम सबको गर्व की अनुभूति होती है।

संगठन मंत्री नीरज कश्यप ने कहा कि शुरुआत से ही हम सब संगठन कार्यकर्ताओं को आमजन और अधिकारिक वर्ग द्वारा खासा प्रोत्साहन मिला है जिसके कारण हम सब संगठन कार्यकर्ताओं में हर दिन नई ऊर्जा का संचार होता है, आज हमने करीब 400 लोगों तक भोजन पहुंचाया जब तक यह लोग डाउन जारी रहेगा तब तक हमारा भोजन वितरण कार्यक्रम भी इसी तरह जारी रहेगा। इस अवसर पर कश्यप दल फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण कश्यप,उपाध्यक्ष रश्मि कश्यप,जिला अध्यक्ष लोकेश कश्यप, व दीपक कश्यप,सचिव मोहित प्रधान,नीतू कश्यप,,
हर्ष तथा रुड़की व्यापार मण्डल के नगर महामंत्री कमल चावला ,
हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सेनी आदि उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद