औषधि निरीक्षक की मेडिकल स्टोर पर छापेमारी दो मेडिकल सीज लक्सर नशीली दवाइयां बेचे जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने स्पेशल टास्क फोर्स के साथ संयुक्त रुप से आकस्मिक छापेमारी कर दो मेडिकल स्टोर पर ताले जड़ दिए

औषधि निरीक्षक की मेडिकल स्टोर पर छापेमारी दो मेडिकल सीज

लक्सर नशीली दवाइयां बेचे जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने स्पेशल टास्क फोर्स के साथ संयुक्त रुप से आकस्मिक छापेमारी कर दो मेडिकल स्टोर पर ताले जड़ दिए वही दो मेडिकल स्टोर से 5 सैंपल भी लिए गए। पिछले कुछ समय से लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में नकली दवाइयां बेचे जाने के साथ-साथ नशीली दवाइयों का कारोबार किए जाने की लगातार शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर को मिल रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए आज ड्रग इंस्पेक्टर आरती भारती ने स्पेशल टास्क फोर्स की सब इंस्पेक्टर प्रियंका भारद्वाज के साथ संयुक्त रुप से खड़ंजा कुतुबपुर और बीजों पुरा गांव में ऑकस्मिक छापेमारी की।
ड्रग इंस्पेक्टर आरती भारती ने बताया कि छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में मची भगदड़ के बीच उन्होंने साबरी मेडिकल स्टोर तथा उत्तराखंड मेडिकल स्टोर खड़ंजा कुतुबपुर की जांच के दौरान कागजात सही पाने के बाद पांच संदिग्ध दवाइयों के सैंपल लिए तथा बिजोपुरा गांव में बिना नाम के मेडिकल स्टोर संचालन कर रहे व्यक्ति द्वारा खुला मेडिकल स्टोर छोड़कर भाग जाने के बाद उस पर तथा एक अन्य अंसारी मेडिकल स्टोर पर ताला लगा दिया गया।इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में नशीली दवाइयों के कारोबार के साथ नकली दवाइयों की बिक्री की जानकारी भी मिल रही थी वही बिना डॉक्टर की पर्ची पर दवाइयां बेचे जाने की शिकायत भी प्राप्त हो रही थी, जिस कारण उन्होंने यह कार्यवाही की है उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही क्षेत्र में लगातार होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।