वृद्ध बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजन हत्या की आशंका जता रहे है पुलिस ने घटना स्थल का किया जायजा

वृद्ध बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हत्या की आशंका

 

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव मे शनिवार 80 वर्षीय महिला की मौत की खबर से गांव में दहशत फैल गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे वही बुजुर्ग की मौत की सूचना ग्राम वासियों ने लक्सर कोतवाली में दी। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया मृतक बुजुर्ग के मुंह के अंदर कपड़ा ठूसा गया था।वही बुजुर्ग की आंख में चोट भी लगी थी। जिससे खून बह रहा था।जिससे साफ स्पष्ट होता है कि बुजुर्ग की हत्या की गई है। वही बुजुर्ग की हत्या की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेंद्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।बुजुर्ग की मौत को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने बताया बुजुर्ग की मौत का मामला संदेहास्पद है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा बुजुर्ग की मौत कैसे हुई।उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वही मृतक बुजुर्ग के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।