डॉ. प्रिया ने योगा अष्टवक्रासन का रिकॉर्ड को ब्रेक करने का सफल अटेम्प्ट किया,डॉ. प्रिया ने 2 मिनट 6 सेकंड के तोड़ 3 मिनट 29 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाया है आखिर क्या tap कर जाने,

डॉ. प्रिया ने योगा अष्टवक्रासन का रिकॉर्ड को ब्रेक करने का सफल अटेम्प्ट किया,डॉ. प्रिया ने 2 मिनट 6 सेकंड के तोड़ 3 मिनट 29 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाया है आखिर क्या tap कर जाने,

हरिद्वार। में मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए डॉ. प्रिया आहूजा ने योगा के आठ-कोण मुद्रा (अष्टवक्रासन) के रिकॉर्ड को ब्रेक करने का अटेम्प्ट किया जिसमें सफल हुई और उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 3 मिनट 29 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाया है। जजमेंट करने वालों में डॉ. शत्रुघ्न, डॉ. चर्चित बालियान, सागर वालिया और विशाल चौहान रहे। डॉ. प्रिया अहूजा ने बताया कि इससे पहले इस पोज़ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2 मिनट 6 सेकंड तक रिकॉर्ड है जिसे आज मेरे द्वारा ब्रेक किया गया है जिसमे नया रिकॉर्ड बनाते हुए मैंने 3 मिनट 29 सेकंड तक इस पोज़ को किया है मेरे द्वारा इन सभी एविडेंस को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। डॉ. प्रिया आहूजा ने बताया कि वह इस रिकॉर्ड को इस लिए ब्रेक करना चाहती थी कि वह समाज में एक संदेश देना चाहती है कि बावजूद ग्रस्त जीवन और दो बच्चों की मां होने के बाद भी महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा इस योगा पोज़ को ब्रेक करने के लिए लगभग 2 साल से तैयारी चल रही थी जो कि आज जाकर संभव हो पाई है। जिसमें मेरी पूरी फैमिली का बहुत सपोर्ट रहा खासकर मेरे ससुर जिन्होंने मुझे बेटी की तरह समझा और मुझे यह सब करने का हौसला दिया उन्हीं का सपना था कि मैं गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा पाऊं जो अब मुझे पूरा होता हुआ दिख रहा है। हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी के योगाचार्य डॉ. चर्चित बालियान ने बताया कि इससे पहले इस रिकॉर्ड को भव्यश्री द्वारा बनाया गया था जो कि 2 मिनट 6 सेकंड तक का था जिसे 15 दिसंबर 2021 में बनाया गया था। आज इसे डॉ. प्रिया अहूजा द्वारा ब्रेक किया गया है जिसमे नया रिकॉर्ड 3 मिनट 29 सेकंड का बनाया गया है।

इस अवसर पर अमित शर्मा, डॉ. शत्रुग्न, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, गंगा सभा के सिद्धार्थ चक्रपाणी, तीर्थपुरोहित उज्जवल पंडित, विक्की तनेजा, शेखर सतीजा, सुनील मानसिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।