हरिद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में 15 से 20 जून तक प्रातः 7:00 से 8ः00 बजे के मध्य आयोजित होने वाले योग शिविर का शुभारम्भ हुआ।

हरिद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में 15 से 20 जून तक प्रातः 7:00 से 8ः00 बजे के मध्य आयोजित होने वाले योग शिविर का शुभारम्भ हुआ।

योग शिविर का शुभारम्भ, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के योगाचार्य अमन शर्मा, अभिरंजन मिश्र, योगाचार्या सुश्री निशा भट्ट एवं सुश्री वंशिका कौशिक तथा उपस्थित योगाकांक्षियों ने प्रार्थना से किया।
योगाचार्य अमन शर्मा ने शिविर में चित्त वृत्ति निरोध योग का उल्लेख करते हुये योग पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारा मन अगर नियंत्रण में है, तो हमारे जीवन की सारी गतिविधियां सहजता से चलती रहती हैं।
शिविर में योगाचार्यों ने ग्रीवा संचालन, ताड़ आसान, वृक्ष आसान, भुजंग आसान, शलभ आसान, उत्तानपाद आसान, भ्रामरी प्रणायाम, शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपाल भाती आदि का अभ्यास किस तरह से करना चाहिये, के बारे में सहज ढंग से बताते हुये, योग का अभ्यास कराया।
शिविर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी/ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ0 राजीव वर्मा सहित कार्मिकों आदि ने भाग लिया।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दिनांक 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम, उत्तराखंड में 75 स्थानों पर प्रातः 7:00 से 8ः00 बजे के मध्य आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार के पांच स्थानों अवधूत मंडल आश्रम निकट सिंह द्वार, जिला कलक्ट्रेट रोशनाबाद, पतंजलि योगपीठ बहादराबाद, चंडी घाट रिवर फ्रंट, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मोहनपुरा रुड़की का चयन किया गया है, जिसमें हरकीपैड़ी को हेरिटेज साइट के रूप में नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद