ज्वालापुर। घासमंडी के निकट रविदास मंदिर पर पर्यावरण दिवस मनाया आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं ! पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है , दुनियाभर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर ज्वालापुर में रविदास समिति के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया इसमें लोगों को जागरूक किया गया कि यदि पेड़ पौधों को लगाया जाए तो उससे मानव जीवन काफी फलदायक होता है इससे हार्मोनल बैलेंस व विभिन्न बीमारियों से बचाव और अच्छा स्वास्थ्य में सहायक सिद्ध होता है यह चीज प्रकृति में देखी गई है कि लोगों के जीवन के लिए जो प्रकृति होती है वह काफी सहायक सिद्ध होती है ,उनके शारीरिक रोगों से लड़ने के लिए व कई उपचार के दौरान भी इस चीज को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है इस दौरान रविदास समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने पर्यावरण पर पेड़ पौधे वन्यजीवों के संरक्षण पर जोर देते हुए अपने विचार रखे प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं. वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं
इस मौके पर मौजूद रहे भीम आर्मी के जिला मीडिया प्रभारी रवि तेगवाल,मंदिर समिति अध्यक्ष संजय कुमार,उपाध्यक्ष पवन कुमार संरक्षक कंवर पाल, दिनेश्वर,दारा सिंह विजय राणा,विपिन सुगालिया आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
