पतंजलि विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सहर्ष सम्पन्न हम सभी को अपने जन्मदिवस, विवाह दिवस एवं अन्य शुभअवसरों पर वृक्ष लगाने चाहिए: कुलपति

पतंजलि विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सहर्ष सम्पन्न

हम सभी को अपने जन्मदिवस, विवाह दिवस एवं अन्य शुभअवसरों पर वृक्ष लगाने चाहिए: माननीय प्रति-कुलपति

हरिद्वार, 05 जूनः स्वास्थ्य रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी मानव का कर्तव्य है। पतंजलि विश्वविद्यालय अपने प्रेरणास्रोत ऋषिद्वय श्रद्धेय कुलाधिपति स्वामी रामदेव जी एवं माननीय कुलपति श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के पुनीत कार्य में संलग्न है। इस वर्ष भी पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में माननीय प्रति-कुलपति प्रो0 महावीर अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के कर्मयोगियों द्वारा फलदार व फूलों के पौधों के साथ-साथ औषधीय व आध्यात्मिक महत्व के पौधों का रोपण किया गया।
इस क्रम में माननीय प्रति-कुलपति जी ने पर्यावरण एवं इसके संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए आज के परिप्रेक्ष्य में वृक्षारोपण को स्वास्थ्य सरंक्षण के लिए भी उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जन्मदिवस, विवाह दिवस एवं अन्य शुभअवसरों पर वृक्ष लगाने चाहिए तथा ऐसे अवसर पर उपहार आदि के रूप में मंहगे व अनुपयोगी उपहारों के बदले औषधीय पौधों को दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियोें, शिक्षकों एवं कर्मयोगियों ने अपने शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित वृक्षारोपण एवं नियमित स्वच्छता का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षानियन्त्रक, उपकुलसचिव, सहायक परीक्षानियन्त्रक, विभिन्न विभागों के शिक्षकगण एवं कर्मयोगियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद