इंतजार की घड़ियां खत्म अब होंगे चुनाव आरक्षण की सूची जारी 7 जुलाई को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के आरक्षण की सूची लगाई जाएगी,
हरिद्वार । जिला पंचायत चुनाव के लिए ग्राम
पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के
आरक्षण सात जुलाई को जारी किया जाएगा।
आठ और नौ जुलाई को आपत्तियां ली जाएंगी।
11 और 12 जुलाई को आपत्तियों पर सुनवाई
होगी। 13 जुलाई को अंतिम प्रकाशन किया
जाएगा। 14 जुलाई को आरक्षण की जानकारी शासन को
भेज दी जाएगी।सोमवार को डीपीआरओ अतुल
सिंह ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर
परिसीमन जारी करने के बाद अब आरक्षण जारी
किया जाएगा। शासन की ओर से अए पत्र के
अनुसार सात जुलाई को जिला पंचायत, क्षेत्र
पंचायत और ग्राम पंचायत के पदों पर आरक्षण
जारी कर दिया जाएगा।
