मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम में 10 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम में 10 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने तैयार की गई वैलनेस रिपोर्ट का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार युवाओं के इनोवेटिव कार्यों एवं उनके विचारों को प्रोत्साहित कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2014 से देश के हर क्षेत्र में नवाचार हुए हैं। स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे तमाम योजनाओं के जरिए देश में काम करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन मिला है।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप करने वाले युवाओं की पहचान अभी अपने क्षेत्र और जिले स्तर की है, आने वाले समय में कई युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाएंगे। मेहनत के सुखद परिणाम अवश्य मिलते हैं। धैर्य एवं दूरदर्शिता ही मनुष्य को कर्मयोगी बनाती है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने स्टार्ट अप उत्तराखण्ड के तहत “आइडिया ग्रेट चैलेंज” के रूप में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को ₹50 हज़ार से बढ़ाकर ₹2 लाख तथा स्टार्टअप को एक साल तक दिया जाने वाला मासिक भत्ता ₹10 हज़ार से बढ़ाकर ₹15 हज़ार किए जाने की घोषणा की। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं को दिए जाने वाले मासिक भत्ता ₹15 हज़ार से बढ़ाकर ₹20 हज़ार किये जाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, सचिव उद्योग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, महानिदेशक/आयुक्त उद्योग, रणवीर सिंह चौहान, टाई देहरादून के चेयरमैन प्रकाश, उद्योग निदेशक सुधीर चन्द्र नौटियाल, संयुक्त निदेशक शिखर सक्सेना सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।