जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को आगामी कांवड़ मेला की अन्तिम तैयारियों के दृष्टिगत जटवाड़ा पुल से होते हुये बैरागी कैम्प तक चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को आगामी कांवड़ मेला की अन्तिम तैयारियों के दृष्टिगत जटवाड़ा पुल से होते हुये बैरागी कैम्प तक चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय सर्वप्रथम जटवाड़ा पुल पहुंचे, जहां उन्होंने जटवाड़ा पुल घाट के पास बने शेड, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय तथा भण्डारे के लिये चिह्नित जगह का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसके दौरान इस क्षेत्र में सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज रात 11 बजे तक इस क्षेत्र की पूरी सफाई होने के साथ ही जो भी अतिक्रमण है, उसे हटाते हुये, उसकी फोटो भेजना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी इसके पश्चात ज्वालापुर ऊंचापुल, आर्य नगर चौक, सिंह द्वार, प्रेमनगर घाट, विश्वकर्मा घाट, लव-कुश घाट, ऋषिकुल मालवीय घाट, शंकराचार्य चौक का निरीक्षण करते हुये बैरागी कैम्प पहुंचे, जहां उन्होंने दिगम्बर अखाड़े के पास तारबाड़ के माध्यम से किये गये अतिक्रमण को देखते हुये नाराजगी प्रकट की तथा कल तक इस पूरे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी आगे बढ़ते हुये बैरागी कैम्प के मोड़ पर पहुंचे, जहां उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा डाक कांवड़ियों के लिये बनाई जा रहीं अस्थाई पार्किंग का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था समुचित न होने पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैरागी कैम्प के मोड़ पर एक फ्लड लाइट लगाई जाये तथा जगह-जगह पर एक पोल पर 80 लाइटें लगाते हुये प्रकाश की समुचित व्यवस्था कल तक करना सुनिश्चित करें।
औचक निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।