जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को आगामी कांवड़ मेला की अन्तिम तैयारियों के दृष्टिगत ऋषिकुल मालवीय घाट होते हुये रोड़ीवेलवाला, बैरागी कैम्प तक चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

 

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को आगामी कांवड़ मेला की अन्तिम तैयारियों के दृष्टिगत ऋषिकुल मालवीय घाट होते हुये रोड़ीवेलवाला, बैरागी कैम्प तक चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय सर्वप्रथम ऋषिकुल मालवीय घाट से निरीक्षण करते हुये रोड़ीवेलवाला पहुंचे, जहां उन्होंने रोड़ीवेलवाला में चल रहे कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। तत्पश्चात वे मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों के साथ कांवड़ मेला की तैयारियों आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श करते हुये दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इसके पश्चात बैरागी कैम्प पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे कार्यो का जायजा लेते हुये बैरागी कैम्प के मोड़ पर पहुंचे तथा पार्किंग स्थलों में प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में चारों तरफ विहंगम दृष्टि डाली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पार्किंग स्थलों के प्रवेश तथा निकास द्वारों पर लोहे की मोटी चादरें डालें ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि पार्किंग स्थलों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिये।
औचक निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत, सीओ सिटी शेखर सुयाल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद