बहादराबाद, खानपुर और लक्सर विकासखंडों से प्राप्त आपत्तियों को सुना गया तथा उनका निस्तारण किया गया,

बहादराबाद, खानपुर और लक्सर विकासखंडों से प्राप्त आपत्तियों को सुना गया तथा उनका निस्तारण किया गया,

हरिद्वार। उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या-1601 दिनांक 18 नवम्बर, 2021 एवं शासनादेश संख्या-488 04 जुलाई, 2022 द्वारा संसूचित कार्यक्रम के कम में जनपद हरिद्वार की 318 ग्राम पंचायत प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों, 06 विकास खंण्डो के अन्तर्गत 221 क्षेत्र पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों तथा जनपद हरिद्वार की 44 जिला पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों एंव 06 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के स्थानों और पदों का आरक्षण एवं आवटंन करते हुए अनन्तिम सूची प्रकाशित की गयी थी, जिसके क्रम में गठित कमेटी द्वारा विकास भवन रोशनाबाद में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड- भगवानपुर, रुड़की और नारसन केे त्रिस्तरीय पंचायत आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों को एक-एक करके उपस्थित आपत्तिकर्ता की मौजूदगी में सुना गया और आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 11 जुलाई 2022 को बहादराबाद, खानपुर और लक्सर विकासखंडों से प्राप्त आपत्तियों को सुना गया था तथा उनका निस्तारण किया गया था।
यह जानकारी जिला पंचायती राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।