तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

 थाना पथरी पुलिस ने सोमवार सुबह संदिग्ध दशा में ग्राम बोड़ा हेड़ी के नजदीक टहल रहे युवक को दबोच लिया। जामा तलाशी में पुलिस को युवक के पास से 315 बोर का तमंचा और चार अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर युवक को जेल भेज दिया है।

जनपद हरिद्वार के थाना पथरी अंतर्गत रायपुर दरेडा निवासी ज्योंतिराम पुत्र स्व चेतराम (55)के खिलाफ 21मई को थाना पथरी में मुकदमा पंजीकृत उसी के गांव के रहने वाले युवक ने दर्ज कराया था।पुलिस तभी से आरोपित की तलाश में जुटी थी।थानाध्यक्ष अमरचन्द शर्मा मय उप निरीक्षक विजय सैलानी तथा हमराह कांस्टेबल हरीश दिनेश व चालक विनोद को साथ लेकर रूटीन चैकिंग पर निकले थे।तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोमवार सुबह करीब आठ बजे बोड़ा हेड़ी गांव के नजदीक टहल रहा था। मौके पर पुलिस द्वारा व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पूछताछ की तो वह मौके से भागने लगा। उपनिरिक्षक विजय सैलानी ने संदिग्ध को दौड़ाकर दबोच लिया।नाम पता पूछने पर आरोपी ज्योंतिराम निकला। बाद में पूछताछ करने पर जब युवक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो पुलिस ने जामा तलाशी कराई। जामा तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से 315 बोर का एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने ज्योंतिराम के खिलाफ लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।