पथरी। बहादुरपुर जट्ट गांव में राशन डीलर मोहम्मद नौशा के यहाँ एक वैक्सीन मोटिवेशन (जागरूकता) कैंप का आयोजन किया गया।
इसमें सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया मीटिंग में बोलते हुए जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना जैसी घातक महामारी को हराने के लिए वेक्सिनेशन जरूरी है सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए इससे किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव और साइड इफेक्ट नहीं होता है उन्होंने कहा कि डरे नहीं और कोरोना वैक्सीन लगवाएं ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार यादव,लेखपाल अतुल रावत ने बताया कि प्रत्येक गांव में सरकार की ओर से वैक्सीन के निशुल्क कैंप आयोजित किए जा रहे हैं ऐसा ही एक कैंप बहादुरपुर जट्ट में 10 तारीख को असगर अली की चौपाल पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बैठक में मौलाना वकील, चन्दकिरण, वहीद हसन, मोहम्मद इनुस, नवाब अली,सत कुमार चौधरी,मोहम्मद अय्यूब, अजाद अली,इकराम अली,व गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।
