पुलिस ने किया वृद्धा की हत्या का खुलासा एक गिरफ्तार

पुलिस ने किया वृद्धा की हत्या का खुलासा एक गिरफ्तार

लक्सर जनपद हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंडाखेड़ा में जहां पर गत दिवस पूर्व एक 80 वर्षीय महिला को उसी के घर में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने इसके लिए स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम और सर्विस लाइन टीम का गठन किया था।

इस पूरे प्रकरण का आज खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों में महिला का पड़ोसी है। इनको पता था कि महिला घर में अकेली रहती है। इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। लेकिन अपनी कुंठा के चलते महिला की निर्मम हत्या कर दी थी। और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है। जबकि हत्या में इस्तेमाल होने वाली चुन्नी व कमीज भी बरामद की गई है। आरोपी द्वारा पुलिस को पूछताछ में बताया गया कि उसके पिताजी राजेंद्र पिछले 15 सालों से कैलाशो देवी की देखभाल करते थे। कैलाशो देवी के पति मनीराम की मृत्यु वर्ष 2004 में हो गई थी कैलाशो देवी की कोई संतान नहीं थी। वह मेरे पिताजी राजेंद्र पर बहुत विश्वास करती थी कैलाशो देवी के बैंक से पैसे निकालने में जमीन संबंधित सभी काम मेरे पिताजी ही करते थे। परेशानी रहने के कारण मेरी मां को कैंसर हो गया और मेरी मां की मृत्यु हो गई थी कैलाशो देवी के कहने पर कई बार मेरे पिता ने मेरी मां के साथ गाली गलौज व मारपीट भी करते थे। मेरी माता मौत का कारण भी कैलाशो देवी है।मैं अपने पिताजी के सामने ना तो कुछ कह सका और ना ही कुछ कर सका इसलिए खाना हमारे घर खाने आती थी। तो मेरी पत्नी को बांझ कहती और गाली गलौज करती थी दिनांक 4 जून को कैलाशो देवी सुबह हमारे घर पर आई और पिताजी को दिए पैसे वापस मांगने लगी। इसी बात को लेकर हमारे बीच कहासुनी भी हुई बाद में शाम के समय भी कैलाशो देवी हमारे घर पर आई और फिर पैसे मांगने की बात दोराई मुझे बहुत गुस्सा आया लेकिन उस समय में कुछ ना कर सका।परन्तु रात्रि में 5 जून को राहुल पुत्र मनीराम ने कैलाशो देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।हत्या के खुलासे में पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज सिरौला उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल अंकुर शर्मा यशवीर सिंह नेगी विनोद भट्ट संजय रावत कॉन्स्टेबल अब्बल सिंह बलबीर सिंह विवेक गुंसाई वीरेन्द्र मनोज मलिक तथा एसओजी टीम प्रभारी जहाँगीर अली हेड कांस्टेबल अहसान अली कानि जाकिर हुसैन सुरेश रमोला नितिन कपिल महिपाल आदि ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्या आरोपी को धर दबोचा तथा सम्बंधित धाराओ में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद