टीकाकरण को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं को जोड़ने की मुहिम लाई रंग
लक्सर जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर प्रशासन की ओर से मिशन मोड में चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान में मुस्लिम धर्मगुरुओं और निवर्तमान प्रधानों की जोड़ने की मुहिम रंग लाने लगी है। उपजिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी की ओर से मुस्लिम बहुल इलाकों में की गई बैठकों के बाद हर रोज टीकाकरण का आंकड़ा 200 के आसपास पहुंचने लगा है।
गौरतलब है कि कोविड वैक्सीनेशन में कमी के चलते अब प्रशासन ने इसे मिशन मोड पर ले लिया है।उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि जहां एक ओर मुस्लिम धर्मगुरुओं और राजस्व टीम को मिशन में शामिल किया गया है, वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत निकायों के राजस्व उप निरीक्षकों को भी कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए गांव गांव जाकर काम करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कि हर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में वैक्सीनेशन बढ़ने लगा है। बुधवार को मखियाली खुर्द में 150 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ,जबकि मखियाली खुर्द में जन प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मौ तालिब के सहयोग से हुआ।लाद्पुर कला में निवर्तमान प्रधान श्रीमती तसमीम 100 से अधिक टीकाकरण कराने में सफलता मिली। इसके अलावा जैनपुर में 80 से अधिक टीकाकरण कराया गया है। टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में निवर्तमान प्रधान तसमीम पूर्व प्रधान मौ तालिब एडवोकेट इस्तकार अहमद हाजी नसीम अहमद मौ गुफरान मौ अनीश हल्का लेखपाल दाऊद अली सहायक अध्यापक परवेज अली आंगनवाड़ी कार्यकत्री शाहजहाँ व सुल्ताना आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
