सभी टैक्स माफ किए जाने की मांग, नगर व्यापार मंडल ने पालिकाध्यक्ष को भेजा ज्ञापन

सभी टैक्स माफ किए जाने की मांग, नगर व्यापार मंडल ने पालिकाध्यक्ष को भेजा ज्ञापन

लक्सर नगर व्यापार मंडल द्वारा बुधवार यानि आज अधिशासी अधिकारी के माध्यम से नगरपालिकाध्यक्ष को ज्ञापन भेजा गया। व्यापारियों ने कर्फ्यू के दौरान सभी माह का बिजली, पानी का बिल समेत सभी टैक्स माफ किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक मंदी से जूझते व्यापारियों की आमदनी पूर्ण रूप से बंद हो गई है और कई व्यापारियों के आगे रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। व्यापारियों ने नगरपालिकाध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि उनका बिजली व पानी का बिल माफ किया जाए। साथ ही सभी टैक्स माफ की जाए और व्यापारी को आर्थिक पैकेज दिया जाए।व्यापारियों ने मांग की है कि बाजार को कोविड—19 के नियमानुसार खोल दिया जाए।

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते व्यापारियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन शासन—प्रशासन कोई भी व्यापारी की सुध नहीं ले रहा है। व्यापारियों ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर व्यापार अध्यक्ष अतुल गुप्ता महामंत्री राजेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष सेवाराम सिंघल नगर मंत्री सतीश मल्होत्रा,व्यापारी दीपक,सलमान, मनीष ,अमित मनोज आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।