पथरी। इब्राहिमपुर गांव में जल संस्थान द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था जिसके चलते कुछ दिन के लिए ग्रामीणों को पानी सुचारू रूप से सही दिया जा रहा था।
लेकिन अब भीषण गर्मी के चलते लगभग 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन ग्रामीणों की पानी की समस्या अब तक हल नहीं हो पाया है भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणों को पानी की विकट समस्या से जूझना पड़ रहा है ग्रामीण बार-बार जल संस्थान अधिकारियों से संपर्क कर रहे है लेकिन जल संस्थान अधिकारी 6 महीने से आनाकानी कर रहे है कि वोल्टेज बढ़ जाएगी स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन स्टेबलाइजर के बिना वोल्टेज पूरी नही हो रही है जिसके चलते टैंक में पानी नहीं भरा जा रहा है अगर वोल्टेज पूरी करने के लिए स्टेबलाइजर नहीं लगाया गया तो ग्रामीणों को परेशान होकर जल संस्थान के खिलाफ सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे 3 दिन से लगातार ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है गांव में सरकारी नल लगे हुए थे वह भी सूख गई क्योंकि गांव के अंदर बड़ी टंकी के लगने से पानी का शौक बड़े बोर ने खींच लिया जिसके चलते गांव के अंदर किसी किसी आदमी के यहां समरसेबल चल रहा है वहीं पर ग्रामीण काफी भीड़ की तादात में जाकर अपनी पानी की समस्या को पूर्ति कर रहे हैं लेकिन जल संस्थान अधिकारी वोल्टेज पूरी करने के लिए स्टेबलाइजर लगाने को तैयार नहीं है आज लिखित में बिजली विभाग को भी वोल्टेज के संबंध में शिकायत पत्र दिया है साथ ही साथ जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मिशन से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आप लोगों की विकट समस्या है इसको हम लोग जल्द ही पूरा कर देंगे बस थोड़ा वक्त चाहिए लेकिन ऐसी भीषण गर्मी में ग्रामीण काफी परेशान है इसलिए इस समस्या को जल्द ही करने का प्रयास किया जाएगा।
वही टंकी ऑपरेटर मतलूब ने बताया 3 दिन से लगातार वोल्टेज कम होने के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है इस समस्या से मैंने कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन उन्होंने मेरी एक ना सुनी ग्रामीणों में दिल्लू, शराफत, रमजानी, समीम खान, राजेश कुमार, अरुण कुमार ,अनिल सैनी, शराफत अली, सफीक, जावेद खान ,छोटा खान, राजकुमार, रवि कुमार, वहीद प्रधान, शाहनवाज ,सागर, अब्दुल रहमान, अतीक रहमान, इमरान नेता, सुलेमान, राव अफजल, जहीर, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
