हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक आदेशानुसार अवैध रूप से शराब की तस्करी व बिक्री करने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी नगर के निकट थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
जिसमे गठित टीम द्वारा गस्त के दौरान अभि0 तेजपाल पुत्र स्व0 झन्डू निवासी बजरीवाला थाना कनखल हरिद्वार को बजरीवाला से अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुये 140 पव्वे शराब सहित गिरफ्तार किया गया। अभि0 तेजपाल उपरेाक्त के विरूद्व थाना हाजा पर मु0अ0सं0 220/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया।
1.अभियुक्त तेजपाल पुत्र स्व0 झन्डू निवासी- बजरीवाला थाना कनखल हरिद्वार
बरामदगी
1. 140 पव्वे देशी शराब।
पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 राजेन्द्र सिह रावत थाना कनखल हरिद्वार।
2. का0 1132 रणजीत थाना कनखल हरिद्वार।
3. का0 1009 थाना कनखल हरिद्वार।
